iPhone 17 Launch Date हुई घोषित – इस बार मिलेंगे सबसे बड़े बदलाव, जानिए पूरी डिटेल्स

सितंबर का महीना शुरू होते ही टेक दुनिया में Apple iPhone Launch Event का बेसब्री से इंतजार होने लगता है। इस बार कंपनी ने आधिकारिक तौर पर तारीख की घोषणा कर दी है – 9 सितंबर सुबह 10 बजे (USA टाइमिंग)। यानी अब iPhone 17 लॉन्च की उलटी गिनती शुरू हो चुकी है। iPhone और Apple प्रोडक्ट्स के चाहने वाले इस सोच में हैं कि आखिर इस बार नए iPhone 17 Series में क्या खास होने वाला है। लोग मान रहे हैं कि यह साल बड़ा बदलाव ला सकता है क्योंकि 2019 में iPhone 11 Pro Max के बाद से Apple ने डिज़ाइन में कोई बड़ा अपडेट नहीं किया। यही वजह है कि फैन्स में उत्सुकता और भी ज्यादा है। हालांकि हर साल बड़े बदलाव की उम्मीद के बाद भी थोड़ी निराशा जरूर होती है, लेकिन फिर भी iPhone की पॉपुलैरिटी और सेल्स हर साल तेजी से बढ़ती जा रही है।
- 2019 में दुनियाभर में करीब 7 करोड़ iPhone 11 सीरीज़ बिकी थी, जिसमें से सिर्फ भारत में ही 20 लाख से ज्यादा यूनिट्स बिके।
- 2023 आते-आते यह आंकड़ा और दोगुना हो गया, जब iPhone 15 Series की दुनियाभर में 11 करोड़ यूनिट्स बिकीं और भारत में ही करीब 40 लाख iPhones की रिकॉर्ड सेल हुई।

iPhone 17 Leaks और Rumors: क्या होगा नया?

- इस बार चार मॉडल होंगे; iPhone 17, iPhone 17 Air, iPhone 17 Pro और iPhone 17 Pro Max (यानि iPhone 17 Plus नहीं आएगा) 
- iPhone 17 Air और iPhone 17 Pro में नया rectangular camera bar होगा, जो चौड़ा होगा और गोल कोनों के साथ आएगा।
- iPhone 17 में कैमरा डिज़ाइन में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा iphone 16 जैसा ही रहेगा।
- iPhone Air में सिंगल लेंस कैमरा होगा, जिसके साथ elongated bump देखने को मिलेगा। यह अब तक का सबसे पतला iPhone हो सकता है।
- Apple इस बार टाइटेनियम फ्रेम हटाकर aluminum frame वापस लाने की तैयारी में है।
- iPhone 17 Pro और Pro Max कॉपर-जैसे ऑरेंज कलर में भी आ सकते हैं, साथ ही ब्लैक, ग्रे, सिल्वर भी होंगे।
- नॉन-प्रो मॉडल्स में A19 चिप और प्रो मॉडल्स में A19 Pro चिप इस्तेमाल होगी।

Social Media Reactions

सोशल मीडिया पर iPhone 17 को लेकर मजेदार रिएक्शन्स देखने को मिले हैं।

- कुछ लोग कह रहे हैं – “हम iPhone 17 का इंतजार सिर्फ इसलिए कर रहे हैं ताकि पुराने iPhones सस्ते हो जाएं और हम उन्हें खरीद सकें।”

वहीं, कई लोग इस बात से खुश हैं कि पहली बार सारे iPhone 17 मॉडल्स Made in India होंगे। इससे भारत में रोजगार बढ़ेगा और इम्पोर्ट टैक्स भी कम हो जाएंगे।

✍️मेरी राय

मुझे सबसे ज्यादा गर्व इस बात पर है कि पूरी iPhone 17 सीरीज़ भारत में बनेगी। यह हमारे देश और यहां के लोगों के लिए बहुत सकारात्मक बात है।

iPhone एक हाई-एंड और प्रोफेशनल मोबाइल है, जिस पर बड़े-बड़े टास्क और प्रोफेशनल वर्क आसानी से किया जा सकता है। लेकिन मैंने कई वीडियो देखे हैं जिनमें लोग सिर्फ शो-ऑफ के लिए iPhone लेते हैं। कभी-कभी तो माता-पिता भी मजबूरी में बच्चों को दिला देते हैं और फिर वे उदास और चिंतित नजर आते हैं।

मेरा मानना है कि लोगों को ज़रूरत और शो-ऑफ में फर्क समझना चाहिए और खरीदारी हमेशा अपनी असली जरूरत के हिसाब से करनी चाहिए।                                                                                                   

Post a Comment

Previous Post Next Post